10 दुनिया की सबसे सस्ती Currency कौन सी है 2021

दोस्तों भारतीय करेंसी यानी की रुपये से अक्सर हमें शिकायत रहती है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी कीमत बहुत ही कम है। जिस वजह से हम अपनी पसंदीदा जगहों पर जाने से पहले कई बार सोचते हैं।

और इसी तरह अगर हम तुलना करें भारतीय रुपयों और अमेरिकन डालर की तो आज 1 डालर की कीमत भारत को 75 रूपए से भी ज्यादा चुकाने पड़ते है। और जब मै यह ब्लॉग पोस्ट लिख रहा हु तब तक तो डालर की कीमत आसमान छु कर 76 रुपयों से भी जयादा हो चुकी है

हलाकि दोस्तों ऐसा नहीं है की भारत की करेंसी सबसे जयादा कमजोर है क्योंकि दुनिया में ऐसे भी देश मौजूद हैं जहाँ पर भारतीय 1 रूपये की कीमत 548 रूपये से भी जयादा है

और दोस्तों इसी तरह से आज के इस ब्लॉग पोस्ट में हम जानने वाले है दुनिया के 10 सबसे कमजोर करेंसी के बारे में जहाँ पर भारतीय रुपया आपको अमीर होने का एहसास कराता है। 

10 दुनिया की सबसे सस्ती Currency कौन सी है

10 दुनिया की सबसे कमजोर currency वाला देश कौन है 

01. Venezuelan bolivar | वेनेज़ुएला बोलिव

दुनिया की सबसे पहली कमजोर करेंसी का नाम है वेनेज़ुएला बोलिवर। जिसे VEF के नाम से जाना जाता है यह वेनेजुएला की राष्ट्रीय मुद्रा है। जिसकी राजधानी काराकास है। 

वेनेजुएला अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनिया में जाना जाता है इसके अलावा वेनेजुएला दुनिया में सबसे ज्यादा बढ़ा तेल भंडारर खने वालों और तेल को सबसे ज्यादा एक्सपोर्ट करने वाले देशों में से एक है

अगर इसी के साथ अगर बात करें इसकी करेंसी है। के बारे में तो  भारतीय 1 रूपए, 2,812.69 वेनेज़ुएला बोलिवर  के बराबर है।

2. Iranian rial | ईरानी रियाल

तो जैसा कि इसके नाम से मालूम पड़ता है कि यह ईरान की करेंसी है ईरान जिसे हम परसिया के नाम से भी जानते हैं इसकी राजधानी तेहरान है।

जो 83 मिलियन आबादी के साथ दुनिया का 18 सबसे जनसंख्या वाला देश है।

ईरान में लोग अपनी गणना को सरल बनाने के लिए तोमन शब्द का यूज करते हैं इसका मतलब है एक तोमन 10 रियाल के बराबर है।

सरल भाषा में यदि कोई आपसे इरान कोई 10 तोमन मांगता है तो इसका मतलब है आपको 100 रियाल देने होंगे।

आप अगर बात करें इस देश की करेंसी के बारे में तो भारतीय 1 रूपय, 560.39 ईरानी रियाल के बराबर है।

03. Vietnamese dong | वियतनामी दोंग

वियतनामी दोंग, वियतनाम की राष्ट्रीय मुद्रा है जोकि दक्षिण चीन सागर पर एक Southeast Asian country है इसकी राजधानी हनोई है वियतनाम अपने समुद्र तटों, नदियों, बौद्ध पैगोडा और हलचल वाले शहरों के लिए जाना जाता है।

अरे हम बात करें इसके करेंसी के बारे में तो भारत का 1 रुपे 308.49 वियतनामी दोंग के बराबर है।

इस वजह से आपको काफी सारे भारतीय टूरिस्ट वियतनाम में देखने को मिलते हैं।

4. Indonesian rupiah | इंडोनेशियाई रुपिया

जैसा कि इसके नाम से पता चलता है कि यह इंडोनेशिया की करेंसी है जोकि भारत के पड़ोसी देश में से एक है जिसकी राजधानी जकार्ता है।

वैसे तो इंडोनेशिया काफी सारी चीजों के लिए प्रसिद्ध है लेकिन सबसे ज्यादा यह वहां पर पाए जाने वाले 70 हजार द्वीपों के लिए मशहूर है । और इसके साथ ही यह दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में चौथे नंबर पर है।

यदि बात करें करेंसी की तो भारत का 1 रुपे, 192.44  के बराबर इंडोनेशियाई रुपिया है।

5. Uzbekistani soʻm | उज़्बेकिस्तान सोम

दोस्तों इसी के साथ अगर बात करें लिस्ट में पांचवें नंबर की सबसे कमजोर करेंसी के बारे में तो वह सोम उज़्बेकिस्तान देश की करंसी है जोकि एक Central Asian nation है और उसकी राजधानी ताशकंद है ।

उज़्बेकिस्तान  मस्जिदों, मकबरों और सिल्क रोड से जुड़े हुए दूसरी जगहों, चीन और भूमध्यसागर के बीच प्राचीन व्यापार मार्ग के लिए भी जाना जाता है।

और दोस्तों अगर बात करें करंसी के बारे में तो भारतीय 1 रुपए की वैल्यू 136.31 उज़्बेकिस्तान सोम है।

6. Sierra Leonean Leone | सिएरा लिओनियन लियोन

लियोन, सिएरा लियोन देश की करेंसी है जोगी सफेद रेत वाले समुद्री तटों के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। सिएरा लियोन अटलांटिक महासागर पर पश्चिम अफ्रीका का एक देश है।

हालांकि यह देश हीरे, टाइटेनियम, बॉक्साइट और सोने जैसी कीमती उत्पादों के लिए मशहूर है लेकिन आज भी इस देश में 60% से ज्यादा लोग गरीबी में अपना जीवन बिता रहे हैं।

अगस्त आकर बात करें करेंसी के बारे में तो भारतीय 1 रुपए 129.82 के बराबर है।

7. Guinean franc | गिनीयन फ्रांक

दोस्तों ये गिनी नाम के देश की करेंसी है जो कि पश्चिम अफ्रीका का एक देश है जो अटलांटिक महासागर के पश्चिम में बसा हुआ है। जिसकी राजधानी कॉनक्री।

वैसे तो यह देश काफी सारी चीजों के लिए मशहूर है जिनमें प्रमुख हैं Mount Nimba Strict Nature Reserve जो की माउंटेन पर पाए जाने वाले देसी पौधों और जानवरों की रक्षा करता है।

दोस्तों अगर बात करें करेंसी के बारे में तो गिनीयन फ्रांक के मुकाबले में भारतीय 1 रुपए की वैल्यू 128.80 गिनीयन फ्रैंक है।

8. लाओ या लाओटियन किप

दोस्तों अगर बात करें  दुनिया की आठवीं सबसे कमजोर करेंसी के बारे में तो उसका नाम है — लाओटियन किप।

दोस्तों लाओटियन किप, लाओस देश की करेंसी जोकि साउथ ईस्ट एशियन कंट्री है जिसकी राजधानी वियनतियाने है। और यह देश बौद्ध मठों और पहाड़ी इलाकों के लिए काफी ज्यादा जाना जाता है

और उससे बात करें  करेंसी की तो, एक रुपए 120.78 लाओटियन किप के बराबर। वैसे तो दोस्तों यह करेंसी दुनिया की आठवीं सबसे कमजोर करेंसी है

लेकिन मजेदार बात यह है कि सन 1952 में जब इस करेंसी को लागू किया गया था तब से इसकी वैल्यू लगातार इंप्रूव होती हुई आ रही है बजाय घटने के, जोकि काफी अच्छी बात है।

9. Paraguayan guaraní | पैराग्वे गुआरानी 

परागुयण साउथ अमेरिका का दूसरा सबसे गरीब देश है यह देश सोयाबीन और कॉटन को एक्सपोर्ट करते हैं जो इनके आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी नहीं है।

यह देश ज्यादातर Unemployment, Low Education, High Corruption और भारी आर्थिक मंदी से गुजर रहा है।

जिस वजह से भारत का 1 रुपे, 91.29 पैराग्वे गुआरानी के बराबर है।

10. cambodia riyal | कंबोडियन रियाल

दोस्तों कंबोडिया अपने हरियाली और पुरानी सभ्यताओं के लिए जाना जाता है लेकिन अगर बात करें वहां के करेंसी के बारे में तो भारत का 1 रुपए 54.89 कंबोडियन रियाल के बराबर है।

रियाल का इतना सस्ता होने का एक कारण यह भी है की रियाल वहां के लोकल लोगों के बीच में इतना ज्यादा पॉपुलर नहीं है जिस वजह से काफी कंबोडियन लेनदेन के लिए USA करेंसी डॉलर का यूज करते हैं।

और यह वहां के लोकल करेंसी की वैल्यू को और भी ज्यादा कम कर रहा है।

इसे भी पढ़े 

दोस्तों आज के ब्लॉग पोस्ट में बस इतना ही। मैं उम्मीद करता हूं कि आपको इस हमारे ब्लॉग पोस्ट, ” दुनिया की सबसे कमजोर करेंसी”  से काफी कुछ नया जानने और सीखने को मिला होगा।

अगर आपका इस ब्लॉग पोस्ट जुड़ा कोई भी सवाल यह सुझाव है तो उसे हमारे साथ कमेंट में जरूर से साझा कीजिएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top